मौसम पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़ में 19 तक बारिश अनुमान, अलर्ट जारी,बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है,हालांकि प्रदेश में मानसून की विदाई का अनुमान मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से शनिवार को छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में हल्‍की बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 16 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 16 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, तेलंगाना और विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। 17 अक्टूबर तक, हम उम्मीद करते हैं कि बारिश की गतिविधियां लगभग पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पंजाब के कुछ हिस्से, हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *