अम्बिकापुर। मेडिकल कालेज के शिशु वार्ड में चार बच्चों के मौत की खबर पर स्वास्थ मंत्री एवं स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव दिल्ली के सभी कार्यक्रम निरस्त कर आज चार्टर प्लेन से वापस अम्बिकापुर लौट रहे हैं। ज्ञात हो कि इसी मामले में आज प्रभारी मंत्री शिव डहरिया भी अम्बिकापुर पहुँच रहे हैं। कल चार बच्चों की मौत पर परिजनों ने यहां हंगामा मचाया था और आज दो और बच्चों के मौत की खबर है। ज्ञात हो कि कल ही श्री सिंहदेव अम्बिकापुर से दिल्ली रवाना हुए थे ,आज बच्चो की मौत की खबर पर वे तत्काल लौट रहे है।