बस खाई में गिरी; 8 की मौत, 10 घायल,मची अफरा-तफरी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। थाथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना सुरक्षाबलों तक पहुंचाई। इसके तुरंत बाद सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। जवान खाई में उतरे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *