रायपुर। छत्तीसगढ़ PSC-2020 के फाइनल रिजल्ट जारी हो गए हैं। जिनमें कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आस्था बोरकर ने टॉप किया है। टॉप 10 में चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
जारी सूची में आकाश शुक्ला दूसरे,शिल्पा देवांगन तीसरे और चौथे नंबर पर निशा कोशले रही। वहीं पांचवें नंबर पर आशुतोष कुमार देवांगन, छठवें नंबर पर नितिन तिवारी, सातवें नंबर पर अमित श्रीवास्तव, आठवें नंबर पर पीयूष तिवारी, 9वें नंबर पर विकास कुमार चौधरी और आकाश गुप्ता दसवें स्थान पर रहे।