Breaking-नदी के खोह में मिली सब इंस्पेक्टर की लाश, 3 संदेही हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में 4 दिन से लापता होमगार्ड विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) लाश सोंस गांव के गेज नदी के खोह से बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौक पर मिली बाइक को कब्जे में ले लिया है।

बैकुंठपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 24 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे से होमगार्ड विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) दीपेंद्र सिंह लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बैकुंठपुर कोतवाली में 25 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। गुमशुदा एसआई की लाश शुक्रवार को संदिग्ध हालत में सोंस गांव के गेज नदी के खोह से बरामद हुई है।

सूत्रों के मुताबिक मृतक सब इंस्पेक्टर (SI) दीपेन्द्र सिंह घटना दिवस नगर सेना में ही पदस्थ एक महिला कर्मचारी के घर गए थे। जहां महिला के परिजनों से उनका विवाद हो गया था। पुलिस का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ जारी है। जल्दी की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *