मधु रॉय सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त

बेमेतरा। एक नाम एक आवाज एक समाज की परिकल्पना को लेकर बाबा गुरु घासीदास के तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की विशेष बैठक आहूत की गई थी।

जिसमें प्रदेश के कोने कोने से समाज के विशिष्ट अधिकारी कर्मचारी, संत महंत ,युवा एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए l सामाजिक एकता व अखंडता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए गए l

सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष गण ,जिलाअध्यक्ष गणों के सहमति उपरांत सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ राजाराम बनर्जी मनोनीत किए गएl इसके साथ ही जिला बेमेतरा महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष मधु राय (नवागढ़) को मनोनीत किया गयाl साथ में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई l श्रीमती रॉय पूर्व में जनप्रतिनिधि रह चुकी है और अभी भी सामाजिक कार्यों में इनकी सहभागिता रहती है।इन्हें जिला में सतनामी समाज का बड़ा महिला चेहरा के रूप में देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *