बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में बिहार,उत्तरप्रदेश, झारखंड जैसा अपराधियों के हौसले बुलंद है आये भूमाफियाओं का आतंक,थानों में गुंडागर्दी, गालीगलौज, मारपीट, चोरी जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र पचरीघाट निवासी देवेश 29 तारीख की रात्रि घर पर खाना खाने की तैयारी कर रहा था कि उसी समय सैफु खान, शिब्बू खान, कालिका का लडका छोटू देवेश के घर आए, और घर से बाहर बुलाकर मां बहन की अश्लील गालीया देते हुये, देवेश के हाथ को पकडकर जबरिया बल पूर्वक मोटर सायकल में जबरन बिठाकर देवेश का अर्पहरण करके ले गए जिसके बाद युवक को अपहरणकर्ता गांधी चौक के पास 2-3 घंटा घेरकर बिठाकर रखे अंत मे अपहरणकर्ताओं ने देवेश को फजल बाडा लेकर गए जहा उसके पैर को रस्सी से बांधकर पैसा मांगने के लिए अपहरणकर्ता दबाव बनाने लगे। जिस बीच 30 तारीख की रात्रि पुलिस गस्त के दौरान युवक के पास संयोगवश पहुच गई जिसके बाद पुलिस देवेश के पैर की रस्सी खोलकर ले गई लेकिन पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता भाग गए बहरहाल अपहृत युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सैफु खान, शिब्बू खान, कालिका का लड़का छोटू के खिलाफ 365,294,342,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।