छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले राजधानी में पकड़ाई 30 लाख की विदेशी शराब, बाहरी राज्यों से हो रही ब्रांडेड शराब की तस्करी

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ में आई है। बरामद की गई विदेशी शराब महंगे ब्रांड छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की शराब ​बिक्री की सूची में शामिल नहीं है। ये शराब पड़ोसी राज्यों से तस्करी कर रायपुर लाई जा रही थी।

जिला आबकारी उपायुक्त अनिमेश नेताम ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना थी कि वीवी विहार गली नंबर 3 के एक बंद मकान में अवैध अंग्रेजी शराबों को रखा गया है। जिसमें कई महंगे ब्रांड मिले हैं। अब शराब असली ब्रांड है या नहीं, इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

इन ब्रांड्स की शराब जब्त

रॉयल सेल्यूट, ब्लैक लेबल, रेड लेबल, जैक डेनियल्स, चिवास रीगल, ग्लेंफिडिच, ग्रे-गोआ, हंड्रेड पाइपर्स, सिग्नेचर, मैंकलेन समेत अन्य विदेशी ब्रांड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *