सीएम के कार्यक्रम से लौटने पर ही असहज महसूस करने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती रामानुजगंज विधायक और सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह व उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चिकित्सकों से विधायक श्री सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पत सिंह पिछले कुछ दिनों से इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं।