Breaking-छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल डीज़ल पर घटाया जा सकता है वैट, GST मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिए संकेत

रायपुर। दिवाली के दिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीज़ल पर लगाने वाले उत्पात शुल्क को घटा दिया है। जिससे कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए व डीजल की कीमत में 10 रुपए तक की कमी आई है। जिन राज्यों में पेट्रोल डीज़ल पर लगने वाले वैट कर को घटाया गया है उन राज्यों में कीमतों में कमी आई। अब कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में GST मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में पेट्रोल डीज़ल पर लगने वाले वैट कर कम करने के संकेत दिए हैं। सिंहदेव ने कहा कि, जो भी संभावनाएं हैं, उनका ख़ाका तैयार करके मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा, हम दूसरे राज्यों में पेट्रोल डीज़ल पर लगे वैट और अंतर की तुलना कर रहे हैं। अगले 1-2 दिन में विभाग से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल में लगाने वाले वैटकर को घटाने और लोगों की महंगाई से राहत देने प्रमुख विपक्षी दल लगातार सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही है। जिसके बाद मंत्री सिंहदेव ने प्रदेश में पेट्रोल डीज़ल पर लगने वाले वैट कर कम करने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *