नई दिल्ली/ रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित हो रही बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी वर्चुअली जुड़े।