Breaking-पानी टंकी की सफाई के दौरान 5 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से गई जान

अहमदाबाद। गुजरात के गांधीनगर में एक पानी की टंकी की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की जान चली गई।कलोल औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने की एक कंपनी के वाटर टैंक में उतरे एक मजदूर ने जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मदद के लिए पुकार लगाई तो चार अन्य श्रमिक भी इस टैंक में उतरे, लेकिन जिंदा वापस नहीं आ सके। टैंक में रासायनिक गैस के चलते पांचों श्रमिकों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि पानी की टंकी में गंदगी जमा हो गई थी, जिसे साफ करने के लिए मजदूरों को अंदर उतारा गया था। लेकिन ज्यादा गंदगी के कारण पानी की टंकी में जहरीली गैस भर गई थी और इस वजह से मजदूरों का दम घुट गया। मामले की जांच की जा रही है।

गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे के खात्रज गांव में गुजरात औध्योगिक विकास निगम क्षैत्र के प्लॉट 10 ब्लॉक नंबर 58 में दवा कंपनी तुत्सन फार्मा के वाटर प्रोसेस टेंक की सफाई का काम चल रहा था।

एक को बचाने के प्रयास में गई 4 की जान

एक मजदूर नीचे उतरा तथा कुछ देर बाद उसने दम घुटने के चलते मदद के लिए पुकारा, एक के बाद एक मदद के लिए बाहर खड़े 4 श्रमिक इस टैंक में उतरे। लेकिन, जहरीली गैस के प्रभाव के चलते इन पांचों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और पांचों श्रमिकों के शव बाहर निकाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *