• थाना भाटापारा शहर का है मामला,कई नेतानुमा रहे जुएं में संलिप्त
• कार्यवाही के बाद बचाव पक्ष के दबाव को देखते हुए अधिकारी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए जाने की है खबर
• जुआ खेलते 08 आरोपी को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार
• आरोपियों के कब्जे से 28140 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त
भाटापारा। अवैध जुआ, सटटा , शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक महेश ध्रुव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि बीती रात को मुखबीर से सूचना मिली कि शासकीय रेस्टहाउस के बरामदा मे जुआ खेल रहे है कि सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर आरोपी शरीफ खान पिता भुरे खान उम्र 40 साल साकिन भगत सिंह वार्ड भाटापारा, चन्द्रशेखर चक्रधारी पिता रामसहाय चक्रधारी उम्र 30 साल साकिन रामसागर वार्ड भाटापारा, हेमंत उपाध्याय पिता जयप्रकाश उम्र 42 साल साकिन सदर वार्ड भाटापारा, महेश रजक पिता हीरालाल उम्र 48 साल साकिन गांधीमंदिर वार्ड भाटापारा,नवीन पुरोहित पिता राधेश्याम उम्र 47 साल साकिन संजय वार्ड भाटापारा, मनीष पंजवानी पिता रमेश पंजवानी उम्र 32 साल साकिन वृदावन कालोनी भाटापारा,संतोष शर्मा पिता सीताराम शर्मा उम्र 44 साल साकिन संजय वार्ड भाटापारा,नवीन केशरवानी पिता बालकिशन उम्र 48 साल साकिन गांधीमंदिर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार को पकडे जिसके कब्जे एवं फड से नगदी रकम 28140 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना भाटापारा शहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।