एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा ने बताया कि अवैध शराब पर नियमित रूप से धरपकड़, कार्यवाही की जावेगी। सार्वजनिक स्थान,होटल,लाज में सतत निरीक्षण किया जा रहा है आगे भी पुलिस की कार्यवाही होती रहेगी।
तखतपुर। 6 लीटर महुआ शराब सहित आरोपी दिनेश कुमार साहू पिता रामेश्वर प्रसाद साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम सिलतरा थाना तखतपुर को गिरफ्तार कर धारा – 34 (2) आबकारी अधिनियम आबकारी एक्ट के अन्तर्गत तखतपुर पुलिस ने कार्यवाही की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,श्रीमान एसडीओपी कोटा के विशेष मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में अवैध रूप से नशे के कारोबार कर रहे व्यक्तियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसी तारत्म्य में सूचना प्राप्त होने पर ग्राम विजयपुर रोड सिलतरा रोड किनारे आरोपी दिनेश साहू के कब्जे से कूल 6 लीटर महुआ शराब को जप्त तक कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज उपनिरीक्षक सुमेंद्र खरे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पात्रे आकाश निषाद, मनमोहन कोसले सो मूवी का विशेष भूमिका रहा।
