छत्तीसगढ़: धान खरीदी से पहले सोसायटी कर्मचारियों का असहयोग आंदोलन शुरु,5 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने धान उपार्जन एवं सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी 5 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर दिया धरना।

बता दें कि प्रदेश के 2058 प्राथमिक कृषि साख सरकारी समितियों ने कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन अनिश्चित कालीन आंदोलन किया। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो धान खरीदारी कार्य सहकारी समितियों द्वारा किया जाना संभव नहीं होगा। साथ ही प्रदेश के समस्त कर्मचारी 8 नवंबर से असहयोग आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *