Breaking: एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ाई गई, दो दाढ़ी वाले शख्स मुकेश अंबानी के घर का पता पूछ रहे थे,संदिग्धों को तलाश रही पुलिस

मुंबई। दो दाढ़ी वाले शख्स द्वार मुंबई के एक टैक्सी चालक से मुकेश अंबानी के घर का पता पूछने की सूचना के बाद मुंबई पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने जिस टैक्सी ड्राइवर से अंबानी के घर का पता पूछा था, उसने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी जानकारी दी है। ड्राइवर का कहना है कि दोनों उर्दू में बात कर रहे थे। फिलहाल DCP रैंक का अधिकारी ड्राइवर से पूछताछ कर रहा है।

मुंबई पुलिस सूचना देने वाले टैक्सी चालक का बयान दर्ज कर रही है और उसके बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने एंटीलिया के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस को अब उन दोनों संदिग्ध लोगों की तलाश है, जो टैक्सीवाले पूछताछ कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक सूचना देने वाले टैक्सी चालक ने बताया कि वो दो लोग थे, उनमें एक दाढ़ी वाला शख्स था, जिसने किला कोर्ट के पास उससे एंटीलिया की लोकेशन पूछी थी। उन दोनों के पास एक बैग भी था। दोनों उर्दू में बात कर रहे थे। इस सूचना के बाद पुलिस उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महानगर में नाकेबंदी कर छानबीन की जा रही है। मुंबई पुलिस के आला अधिकारी खुद इस मामले की जांच पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *