नई दिल्ली। भारत-म्यांमार सीमा पर सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। 43 असम राइफल्स के जवानों ने सीमा के पास से चेकिंग के दौरान 282 किलोग्राम वजन के 200 से ज्यादा आईईडी बरामद किया है। सेना ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा पर 43 असम राइफल्स के जवानों ने लगभग 282.5 किलोग्राम वजन के 200 से अधिक आईईडी बरामद किए हैं।
फिलहाल सेना के अधिकारियों की ओर से मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।