Breaking-राजधानी की जेल में 200 करोड़ की उगाही करने वाले जेल सुपरिटेंडेंट सहित 5 कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में आर्थिक अपराध शाखा ने 200 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिहाड़ जेल में बैठकर 200 करोड़ रुपए की उगाही करने के मामले में 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें प्रकाश चंद, लक्ष्मी दत्त, महेंद्र प्रसाद, सुंदर वोहरा और सुनील कुमार है। जिन्हें आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी कर्मचारियों पर जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने और उसकी एवज में पैसा लेने का आरोप है।

बता दें कि आरोपियों में सुनील कुमार और सुंदर वोहरा जेल सुपरिटेंडेंट है, जबकि दूसरी तरफ महेंद्र प्रसाद और प्रकाश चंद डिप्टी सुपरिटेंडेंट है। इन पांच अधिकारियों को मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जिन्हें 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जहां इनसे 200 करोड रुपए की उगाही के मामले में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *