ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह: बीफ खाने को गलत नहीं मानते थे वीर सावरकर, गाय को माता कहने के थे खिलाफ, वो कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं थे

नई दिल्ली। वीर सावरकर और हिन्दुत्व पर दिए बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

कांग्रेस के ही दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद की अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लिखी गई एक किताब के विमोचन के मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वीर सावरकर बीफ खाने को गलत नहीं मानते थे। वे धार्मिक व्यक्ति नहीं थे और उनका कहना था कि आखिर गाय को माता मानने की क्या जरूरत है। यही नहीं उनका कहना था कि बीफ खाने में भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हिंदुत्व शब्द इसलिए दिया था ताकि हिंदू पहचान गढ़ी जा सके और इसके चलते लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व शब्द का सनातन हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ऐसा आरएसएस के प्रचार तंत्र के चलते हुआ है। उनसे पार पाना किसी के बस की बात नहीं है। अब तो उनके पास सोशल मीडिया जैसा हथियार सामने आ गया है, जो अकाट्य साबित होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *