Breaking-सांसद विकास निधि फिर से बहाल, कोरोना के कारण दो सालों से थी निलंबित

नई दिल्ली। कोरोना के कारण दो सालों से निलंबित सांसद विकास निधि फिर से बहाल कर दी गई है। चालू वित्त वर्ष के शेष भाग के लिए प्रत्येक संसद सदस्य को दो करोड़ रुपए जारी करने का निर्णय लिया है।

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में इस योजना को बहाल करने का फैसला लिया गया। चालू वित्त वर्ष के लिए हर सांसद को स्थानीय विकास निधि के तहत दो करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।

ठाकुर ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से इस निधि के तहत प्रत्येक सांसद को 2025-26 तक कुल पांच करोड़ रुपए की राशि ढाई-ढाई करोड़ रुपए की दो किस्तें जारी की जाएगी। ठाकुर ने कहा कि सांसद निधि योजना पर सरकार चालू वित्त वर्ष में 1581 करोड़ और 2025-26 तक कुल 17417 करोड़ रुपए जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *