नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो नई स्कीम्स को लॉन्च किया है। ये RBI रिटेल डायरेक्ट स्कीम और रिजर्व बैंक इंटिग्रेटेड ओंब्डस्मैन स्कीम हैं।
RBI रिटेल डायरेक्ट स्कीम के तहत, रिटेल निवेशक सरकारी सिक्योरिटीज में पैसा लगा सकेंगे। इससे उन्हें भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी सिक्योरिटीज में सीधे निवेश करने का एक नया जरिया मिलेगा।
सरकारी सिक्योरिटीज के लिए ऑनलाइन मुफ्त में खोल सकते हैं अकाउंट
इस स्कीम के तहत, निवेशक आरबीआई के साथ, आसानी से सरकारी सिक्योरिटीज अकाउंट को ऑनलाइन मुफ्त में खोल सकते हैं। अकाउंट को RBI मैनेज करेगा और इसको आप ऑनलाइन ही ऑपरेट कर पाएंगे। आसान भाषा में समझें तो ये आपके बैंक अकाउंट जैसा ही होगा।
आसान भाषा में समझें प्रक्रिया
आसान भाषा में समझें तो ये आपके बैंक अकाउंट जैसा ही होगा। RBI रिटेल डायरेक्ट स्कीम की घोषणा इस साल 5 फरवरी को की गई थी। स्कीम की घोषणा करते हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसे महत्वपूर्ण नीतिगत सुधार बताया था।
जानें क्या है इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम
वहीं, रिजर्व बैंक इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम (RB-IOS) का उद्देश्य शिकायत निवारण तंत्र में और सुधार करना है। स्कीम के जरिए केंद्रीय बैंक की विनियमित संस्थाओं के ग्राहकों की शिकायतों का समाधान बेहतर तरीके से किया जाएगा। स्कीम की सेंट्रल थीम ‘वन नेशन वन ओम्बड्समैन’ पर आधारित है।
यहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत
इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। आप अपनी शिकायतों की स्थिति जान सकेंगे और फीडबैक दे सकेंगे। मल्टी-लिंगुअल टोल-फ्री नंबर भी दिया जाएगा। इसके जरिए आपको शिकायतों का समाधान करने और शिकायतें दर्ज करने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल सकेगी।