नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत रेसलर निशा औस उसके भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे कोच पवन और उसके साथी सचिन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस दोनों आरोपियों के ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
हरियाणा के सोनीपत में एक पहलवान, उसकी मां और उसके भाई को गोली मार दी गई। गोली लगने से खिलाड़ी और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती है. खिलाड़ी की मां धनपति की हालत गंभीर है और उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग अकेडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया। यूनिवर्सिटी लेवल पर मेडल जीतने वाले निशा दहिया (मृतक) हलालपुर गांव की रेसलर थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल भेजा है।
