खुद को कभी हारने नहीं देना…जानें किस बात पर छलका सीनियर IPS आर के विज का दर्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईपीएस अशोक जुनेजा को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर सीनियर आईपीएस अफसरों का दर्द बाहर आने लगा है। हालांकि अशोक जुनेजा को डीजीपी प्रमोट करने पर सीधे सीधे तो कुछ नहीं कहा गया पर इशारों इशारों में सवाल उठाए गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में अफसरों के अनुभव के मुताबिक जुनेजा से कुछ सीनियर अफसर भी थे, पर उन्हें किनारे कर जूनियर को अहम पद सौंपा गया है। अब खबर ये भी है कि उन अफसरों को भी बड़े ओहदे दिए जाएंगे। पुलिस हेडक्वार्ट्स में सीनियर अफसर स्पेशल डीजी 1988 बैच के आईपीएस आरके विज को डीजीपी बनाए जाने की चर्चाएं थीं। मगर अब उनके जूनियर को ये जिम्मा सौंप दिया गया है। नए डीजीपी अशोक जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस हैं।

ट्वीटर पर दफ्तर में उड़ने वाले कीट-पतंगे, पार्क के फूल और किचन में कुकिंग की भी हर तस्वीर व बातें शेयर करने वाले आरके विज इस वक्त वो इंग्लैंड में हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा- जीवन में आपको कई हार का सामना करना पड़ेगा, लेकिन खुद को कभी हारने नहीं देना चाहिए।

पुलिस हेडक्वाटर्स में बदलाव की चर्चा

पुलिस हेडक्वाटर्स से मिल रही खबरों की माने तो बड़े अफसरों के ओहदे में जल्द बदलाव होगा। कुछ जिलों के एसपी भी बदले जाएंगे। आरके विज चूंकि मौजूदा DGP जुनेजा से सीनियर अफसर हैं उन्हें PHQ से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आईपीएस अफसरों में पवन देव, प्रदीप गुप्ता को वापस PHQ में जिम्मेदारी दिए जाने की बातें सामने आ रहीं हैं, ये नए DGP की टीम का हिस्सा होंगे।

चर्चा है कि नए DGP जुनेजा भी अपने स्तर पर कुछ ही दिनों डिपार्टमेंटल सर्जरी करते हुए कुछ अफसरों का ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें प्रदेश के 4-5 ऐसे SP भी बदले जा सकते हैं जो दो-ढाई साल से एक जिले में ही हैं। इसके साथ ही कुछ नए अफसर जो इस समय फील्ड में नहीं हैं, उन्हें एसपी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *