महिला हुई ठगी की शिकार, तखतपुर की है घटना

तखतपुर। एक युवक इनके घर उड़ेला पहुंचा और इन्हें कहा कि आप लोगों का प्रधानमंत्री आवास निकला है… यह कहकर पति पत्नी दोनों को लेकर वह जनपद पंचायत आया. पति को मंडी चौक में उतारा और बोला कि आपकी पत्नी का फोटो वगैरा खींचना पड़ेगा यहां पत्नी को जनपद पंचायत में उतारने के बाद वह वापस गया और थोड़ी देर में फिर आकर बोला के आवास के काम के लिए कुछ पैसे की जरूरत है.. आपके पति आपके सोने की माला मंगा रहे हैं.. माला में 9 लॉकेट सोने का लगा था वह उतार के उसे दी.. युवक 10 मिनट बाद फिर वापस आकर बोला कि पैसे की और ज्यादा जरूरत है पैर में जो पायल चांदी का पहने हैं इसे भी दें. महिला को लगा कि कुछ ठगी की बात हो रही है वह चिल्लाने लगी युवक घटनास्थल से भाग गया पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *