Breaking- एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे रविदास वार्ड को सील कर दिया है। वार्ड के प्रवेश द्वार पर बैरीकेड लगाए गए हैं। साथ ही इलाके में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। इधर, कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने और बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमने वाले 26 लोगों पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई भी की गई है।

बता दें कि भाटापारा शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर शहर में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिल गए हैं। SDM लवीना पांडेय ने बताया कि, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जो पालन नहीं कर रहा है उस पर सख्ती बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *