लोरमी में हास्य कवि सम्मेलन प्रारंभ,जानेमाने कवियों द्वारा किया जा रहा काव्य पाठ

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह,पूर्व विधायक तोखन साहू एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मुंगेली/ लोरमी। लोरमी में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कई प्रांतों से आए कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं का काव्यपाठ कर रहे हैं। देररात इस कवि सम्मेलन में काव्यकारों ने अपनी रचनाओं से खूब गुदगुदा रहे हैं। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताओं ने भी जमकर तालियां बजा हौसला अफजाई करने लगे हुए हैं।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन देश के ख्यातिप्राप्त कवियों, कवियित्रियों की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ। मानस मंच पर सायं 9 बजे ख्यातिलब्ध कवियों की उपस्थिति व गणमान्य नागरिकों के खचाखच भीड़ में शुभारंभ हुआ । इस कवि सम्मेलन में हास्य रस के सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे रायपुर के साथ हास्य कवि सुरेश अलबेला जयपुर (राजस्थान), वीर रस के कवि देवेन्द्र परिहार मुंगेली एवं अन्य कवि मंच पर मौजूद है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत सदस्य शीलू स्वप्निल साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस, कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमेंद्र गोस्वामी नगर पंचायत अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला, जनपद अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, मायारानी सिंह वर्षा सिंह शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *