सिटी कोतवाली प्रभारी संजीव ठाकुर ने उपस्थित छात्राओं को गुड टच, बेड टच संबंधित दी जानकारी, हुआ प्रतिभावान पुरुस्कार वितरण
मुंगेली। पंडित जवाहर लाल नेहरु जयंती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है,जिसके तारतम्य में छत्तीसगढ के समस्त जिलों में पुलिस अधीक्षकों द्वारा सप्ताह भर बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में जिला मुंगेली पुलिस कप्तान डी.आर. आचला के दिशा निर्देशन में बी.आर. साव स्कूल मुंगेली के सभागृह में बाल सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर अजीत वसंत, अध्यक्षता राज्य पिछडा वर्ग आयोग छ.ग. थानेश्वर साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला मुंगेली के युवा कांग्रेस नेता हेमेन्द्र गोस्वामी, राजशेखर यादव, श्री ठाकुर , संजय ठाकुर उपस्थित रहे। इसमे अलावा पार्षदगण तथा वरिष्ठ नागरिकगण, विभिन्न स्कूल से आये शिक्षक एवं विद्यार्थीगण के गरिमामय उपस्थिति में बालसुरक्षा सप्ताह का प्रथम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के समस्त
अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली एस.आर. धृतलहरे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोरमी माधुरी धीरही, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुंगेली साधना सिंह, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह के साथ थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजीव ठाकुर उपस्थित रहकर बच्चों को गुड टच, बेड टच, पाक्सो एक्ट, साइबर अपराध,यातायात नियमों संबंधित जानकारियां दिये व कहानी के माध्यम से आगे बढ़ने हेतू प्रोत्साहित किये इस दौरान सभागृह में देशभक्ति गीतों पर आकर्षक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिला मुंगेली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन हेतू पुरुस्कार वितरण भी किया गया।


