नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 माह पूर्व अपहृत बालिका बरामद

तखतपुर। 100 दिनों के पूर्व नाबालिग के भगा ले जाने वाले दुष्कर्मी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिसमें 17 वर्ष की नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,एसडीओपी आशीष अरोरा कोटा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में लगातार अब नाबालिक बालिका का पतासाजी कर आरोपी बुद्धू राम के कब्जे से बरामद किया गया जांच पर आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार करना पाए जाने से दुष्कर्म के आरोपी आरोपी – बुद्धू चतुर्वेदी पीता खेलूराम चतुर्वेदी उम्र 28 साल निवासी बोड़सरा थाना चकरभाठा धारा 363, 366, 376 ipc, 4, 6 पोक्सो अधिनियम गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज उपनिरीक्षक सुमेंद्र खरे आरक्षक आकाश, ओंकार सिंह राजपूत का विशेष भूमिका रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *