बिलासपुर। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के निलंबित सीनियर आईपीएस अफसर जीपी सिंह (IPS GP Singh) ने हाईकोर्ट (High Court) में नई याचिका लगाई है। जिसमें जीपी सिंह ने एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। बता दें कि रायपुर में जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह, उगाही और अन्य मामलों में एसीबी ने मामला दर्ज किया है।
बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जीपी सिंह और उनके निकट संबंधियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। छापे में जीपी और उनके संबंधियों से लगभग 10 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की जानकारी दी गई थी। एसीबी की कार्रवाई के बाद पुलिस ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।
बताया जाता है कि सिंह के निवास पर पुलिस छापे के दौरान एक डायरी फेंकी हुई मिली थी, जिसमें तमाम लेन-देन का जिक्र करने के साथ किस तरह से सरकार को गिराने की साजिश लिखी हुई थी। इस पर उच्चाधिकारियों को जानकारी होने के बाद पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।