मुंगेली। 6वीं राज्यस्तरीय सीनियर/जूनियर बालक/बालिका ड्राप रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में कल 19 नवम्बर से 21 नवम्बर 2021 तक आयोजित खेल स्पर्धा में 15 जिलो से 300 खिलाड़ी एवम 50 ऑफिसियल सम्मलित होंगे।
राज्यस्तरीय ड्राप रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला ड्राप रो बॉल संघ मुंगेली के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके संरक्षक हेमेंद्र गोस्वामी, अध्यक्ष दिनेश पाठक, उपाध्यक्ष सचिन मसीह ,सचिव भूमेश पाण्डेय, आयोजन समिति के दिनेश वर्गीस, विनोदी गोयल, संतराम यादव, रोशन साहू, ज्ञानिक साहू, योगेंद्र साहू, कमलेश डाहीरे आदि ।
इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ ड्राप रो बॉल संघ के अध्यक्ष कामेश लाल एवम महा सचिव मृत्युंजय शर्मा ने अग्रिम बधाई दी है।
यहाँ से चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय ड्राप रो बॉल प्रतियोगिता भीलवाड़ा राजस्थान में अपनी खेल कौशल का जौहर दिखाएंगे जो आगामी दिसम्बर में आयोजित है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।