मुंगेली/ कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में जनता को झूठा आश्वासन देने,बड़ी बड़ी बातें करने तथा भौंरा, बांटी गेड़ी आदि से जनता को केवल बरगलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने बड़ा दिल दिखाते हुए 10 रू. डीजल पर व 5 रू. पेट्रोल की कीमत कम कर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद प्रदेश सरकार से भी यह अपेक्षा थी कि वह वैट कम कर जनता को राहत देगी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर भी केवल और केवल निम्नस्तरीय, निंदनीय राजनीति कर रहें है। ये बाते विधायक पुन्नूलाल मोहले ने महाराणा प्रताप चौक में आयोजित चक्काजाम आंदोलन को संबोधित करते हुए कही।
श्री मोहले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार से यह कहती है कि वह वैट की दर कम कर जनता को राहत दे। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब हमने तब-तब वैट कम कर जनता को राहत दी जब-जब बाहर कच्चे तेल के कीमते बेतहाशा बढ़ी ,जबकी दुःखद यह है कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले प्रदेश के तब की भाजपा सरकार द्वारा जनता को दी गयी इस छूट को खत्म कर दिया था, हम यब जानते है कि पेट्रोल व डीजल पर टैक्स का बड़ा हिस्सा राज्यों को 25 प्रतिशत तो सीधे वैट के रूप में मिलता है। इसके अलावा मनमोहन सिंह जी के समय का तेल बांड का हजारों करोड़ रूपये भी आजतक ब्याज के साथ भाजपा सरकार को भुगतना पड़ रहा है।
पेट्रोल-डीजल पर कुल टैक्स का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा वैट एक्साइज पर राज्यांश के रूप में प्रदेश को ही मिलता है, फिर भी आप कांग्रेस सरकार का एक कोई काम बता दे जो इतने टैक्स और बेतहाशा कर्ज आदि लेने के बाद भी वह कर पा रही हो, उल्टे केन्द्र के चावल में 15 सौ करोड़ का गबन कर लिया है। प्रदेश के 11 लाख से अधिक गरीबों के सर से छत छीन लिया,मोदी जी द्वारा दिए पैसे से भी घर नही बनने दिया ।कांग्रेस की गुटीय राजनीति का यह आलम है कि खुद संबंधित कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव कह रहे है कि वैट कम होना चाहिए, लेकिन उस पर भी कुंडली मारे बैठी हुई है भूपेश सरकार ऐसे में महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेशर्मी की पराकाष्ठा है, कांग्रेस किस मुंह से प्रदर्शन कर रही है ? न केवल पेट्रोल मे कीमत बढ़ा रही है भूपेश सरकार बल्कि आज कांग्रेस के कारण छत्तीसगढ़ चौतरफा महंगाई की मार झेल रहा है, बिजली का बिल आसमान छू रहा है अतिरिक्त बोझ जनता पर बिजली के दाम बढ़ा कर यह डाल चुकी है। सीमेंट के दाम इनके अवैध वसूली के कारण दुगने हो गए है 5 रूपये ट्रांसपोर्ट की कीमत बढ़ने का बहाना बना कर कांग्रेस की मिलीभगत से 8 से 100 रूपये तक सीमेंट की कीमत बढ़ा दी गयी है, ऐसे हर उत्पाद पर अन्य टैक्स के अलावा भूपेश टैक्स भी लग रहा है, सीमेंट के दाम 330 रूपये प्रति बोरी तक जा पहुंचा है।
पूर्व विधायक विक्रम मोहले ने कहा कि हम भूपेश सरकार को यह चेतावनी देते है कि वह जल्द से जल्द वैट घटा कर पेट्रोल डीजल की कीमत कम करें, सीमेंट और रेत आदि की दलाली करना छोड़े अब यह बर्दाशत से बाहर है कांग्रेस सरकार काम नही कर पा रहे तो उल्टे बेशर्मी के साथ प्रदेश की जनता का दमन करना बंद करें। पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीधे-सीधे कांग्रेस को चेतावनी दे रही है कि बहुत हुआ गाल बजाना और डींगे हांकना अगर जल्द से जल्द उसने वैट की दर को कम नही किया, जल्द से जल्द रेत,बिजली समेत तमाम महंगाई पर लगाम नही लगाया तो भाजपा तो लोकतांत्रिक तरीके से इस बेलगाम सरकार की ईट से ईट बजा देगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को कर्जदार बना दिया है सीमेंट में भारी बढोत्तरी की गई है। 5 हजार की रेत 15 हजार में बिकने लगा है। चक्काजाम आंदोलन के दौरान रजनी मानिक सोनवानी, शिवप्रताप सिंह,दुर्गा साहू,रानू केशरवानी, मोना नागरे ने भी संबोधित किया।


