विधायक अरुण के जन्म उत्सव पर जश्न का माहौल –
दुर्ग। चारों ओर जश्न का माहौल था अवसर था विधायक अरुण वोरा का जन्मदिन, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि आज सुबह छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती शांति वोरा से आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात चंडी मंदिर पहुंचकर माता को चुन्नी और श्रृंगार अर्पित किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया चंडी मंदिर के पंडित ने अरुण वोरा को माता की चुन्नी व फूलों की माला आशीर्वाद स्वरुप भेंट किया। इस दौरान अरुण वोरा के साथ प्रवक्ता देवेश मिश्रा व ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,गिरिधर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश के मंत्री व नेताओं ने मोबाइल के माध्यम से अरुण वोरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आज वोरा निवास में जश्न का माहौल था,जहां एक और मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ भारी भरकम फूलों की माला से अपने नेता अरुण वोरा को गर्मजोशी से जन्मदिन की बधाई दी, वहीं दूसरी ओर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली के नेतृत्व में बाजे गाजे के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने फूल माला व आतिशबाजी कर अपने नेता का भव्य स्वागत किया और उन्हें सफल एवं सुखद जीवन दीर्घायु के लिये कामना की,साथ ही भव्य रथ में अपने नेता अरुण वोरा को बिठाकर लगभग 11 किलो का केक काटा गया, इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई ऐसा लग रहा था, मानो इंद्र की नगरी वोरा निवास में पहुंच गई है ।महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षदों ने भी विधायक अरुण वोरा का भव्य फूलों की माला से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही केक काटकर खुशी का इजहार किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा व गौरव उमरे और एनएसयूआई नेता आदित्य नारंग अमोल जैन के नेतृत्व में बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी के साथ युवाओं की टीम ने अपने नेता अरुण वोरा का गर्मजोशी से स्वागत कर केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी । कसेर समाज के द्वारा अरुण वोरा जी को कांसे का घड़ा भेंटकर सम्मानित किया गया।वही चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अलावा विभिन सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों द्वारा लगातार अरुण वोरा को बधाईयों का तांता लगा रहा। आज बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से क्षितिज चंद्राकर पूर्व महापौर आरएन वर्मा रामकली यादव राजेश्वरी मिश्रा शंकरलाल ताम्रकार राधेश्याम शर्मा फतेह सिंह भाटिया,परमजीत सिंह भुई, हमीद खोखर,पप्पू श्रीवास्तव, श्रीकांत समर्थ सीजू एंथोनी भुवनेश साहू,नीता लोधी कन्या ढीमर शिवाकांत तिवारी सुशील भारद्वाज संदीप श्रीवास्तव हेमंत तिवारी राकेश दुबे प्रकाश गीते राजेश शर्मा अंशुल पांडे राजकुमार साहू शिवाकांत तिवारी शशिकांत तिवारी नजहत परवीन अनूप वर्मा राजकुमार नारायणी कमल नारायण रुंगटा राजू भाटिया अनीस रजा सीताराम ठाकुर दिलीप ठाकुर दीपक साहू विजेंद्र भारद्वाज मनदीप भाटिया लखन साहू ज्ञानी देवांगन प्रियंका मोडघरे सहित हजारों कांग्रसजन शामिल थे। विधायक अरुण वोरा ने सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों और आम जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन सेवा और परोपकार ही मेरा परम लक्ष्य है मैं कोशिश करूंगा कि हमेशा आप सब की सेवा करता रहूं।
