रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत कल 23 नवम्बर को प्रभार जिले गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। श्री भगत सबेरे 11 बजे सरगुजा कुटीर, पूरैना निवास रायपुर से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे गरियाबंद स्थित विश्राम भवन पहुंचेगे और वहां जनप्रतिनिधियों तथा आमजनों से भेंट-मुलाकाम करेंगे। वे इसके बाद दोपहर 3 बजे गरजई चौक पहुंचेगे और वहां आयोजित जन-जागरण पद यात्रा में शामिल होंगे। श्री भगत इसके बाद दोपहर 3.05 बजे पीपरछेड़ी में आयोजित लोकर्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 04:00 बजे रसेला (छुरा) पहुंचेगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री भगत कार्यक्रम के बाद रायपुर लौट आयेंगे।