Breaking-दिनदहाड़े बैंक में घुसे दो लुटेरों ने मैनेजर को मारी गोली,मौके पर मौत, कैमरे में कैद हुई वारदात

पुणे। पुणे के ग्रामीण जुन्नर इलाके में बुधवार को एक कॉपरेटिव बैंक में दो लुटेरे घुसे और पिस्तौल की नोंक पर बैंक में रखे ढाई लाख रुपए लूट लिए। लूट का विरोध कर रहे बैंक के मैनेजर को एक लुटेरे ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लूट की वारदात बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

जो वीडियो सामने आया है इसमें दो लुटेरे एक बाइक पर आते नजर आ रहे हैं। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ है। दोनों हाथ में पिस्तौल लेकर बैंक के कान्फ्रेंस हॉल में घुसते हैं, वहां अनंत ग्रामीण बिगरशेती सहकारी संस्था बैंक के मैनेजर दशरथ भोर एक महिला कर्मचारी संग बातचीत कर रहे थे।

पैसे देने से मना किया तो गोली मारी

लुटेरों ने पहले उनसे पैसे देने को कहा और जब उन्होंने मना कर दिया, तो एक ने उनकी छाती में गोली मार दी। इससे वे मौके पर ही गिर पड़े। उनके गिरते ही महिला कर्मचारी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे ने उन्हें डराते हुए पिस्तौल दिखाई। इसके बाद पैसों से भरा बैग लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पड़ताल के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच कर रहे पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी डॉ. अभिनव देशमुख ने बताया कि बैंक के कर्मचारियों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुणे ग्रामीण पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम मौके पर पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *