Crime update-बसना में एक करोड़ 8 लाख का गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, आलू की बोरियों के छिपा कर ला रहे थे गांजा

बसना/महासमुन्द। पड़ोसी राज्य ओडिशा से छोटा हाथी वाहन में आलू की बोरियों के बीच गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाते हुए दो आरोपियों को बसना पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 40 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। बरामद माल की कीमत एक करोड़ 8 लाख रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजे की बड़ी खेप छोटा हाथी वाहन में ओडिशा से महासमुंद होते हुए मध्य प्रदेश की ओर रवाना होगी। सूचना के आधार पर महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी पॉइंट पर पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पदमपुर ओड़िशा की ओर से बसना की तरफ एक छोटा हाथी वाहन पलसापाली बैरियर के पास पहुंचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे जिसमें एक ने अपना नाम राजेंद्र श्याम तथा दूसरे ने शिवकुमार बताया जो पेंड्रा मरवाही जिले के रहने वाले थे। इन से उड़ीसा जाने के कारण पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगे इस पर वाहन की तलाशी लेने पर आलू की बोरियों में छिपाकर रखे हुए प्लास्टिक बोरा के गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। गांजा तस्करी के इस बड़ी कार्यवाही में बसना थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर, उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *