रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान को तेज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान घने जंगलों में घुसकर नक्सलियों को टारगेट करेंगे। इसके लिए आज एक अहम बैठक रखी गई है। बैठक में केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार भी शामिल रहेंगे। रणनीतिक चर्चा के सिलसिले में वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात करेंगे।
बता दें कि केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार सोमवार की सुबह 10 बजे एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके बाद सुबह 10 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने ITBP और BSF कैम्पो का जायजा लिया और जवानों से मुलाकात की। इसके बाद वे CRPF, BSF और ITBP के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए। इस बैठक नक्सलियों के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे रायपुर वापसी के लिए उड़ान भरे। के. विजय यहां पुलिस आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीएम हाऊस में मुलाकात करेंगे। फिर देर शाम रूटीन फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।