छत्तीसगढ़: धान खरीदी के लिए आज से बंटेंगे टोकन, लघु और सीमांत किसानों को दी जाएगी प्राथमिकता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने में अब मात्र दो दिन ही शेष रह गया है। इसे लेकर इसे लेकर राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं आज धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन दिया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी समितियों में लघु और सीमांत किसानों टोकन में प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 105 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 2058 समितियों के माध्यम धान खरीदी होगी। वहीं 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत से पहले केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन पूरा किया गया।

1 दिसंबर से किसान टोकन के अुनसार अपना धान बेच सकेंगे। बता दें कि 1 किसान को धान खरीदी के लिए तीन टोकन दिया जाएगा। इसके अनुसार किसान तीन बार धान बेच सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *