कांग्रेस चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक खत्म, जनता से मिले फीडबैक के बाद पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और सीएम भूपेश बघेल करेंगे जारी

रायपुर। प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस के चार मंत्रियों सहित 13 सदस्यीय समिति की पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में हुई।

बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर व अमरजीत भगत ने बताया कि बैठक में हर बिंदुओं पर मंथन हुआ। उन्होंने ये कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषण पत्र पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और सीएम भूपेश बघेल द्वारा जारी किया जाएगा।

मोहम्मद अकबर ने बताया कि, घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस, निकायों के प्रत्याशी और जनता की पसंद के आधार पर तय करने के लिए वार्डों में सर्वे करा रही है। ऐसे में घोषणा-पत्र तैयार करने में भी जनता की जरूरत और मांग का ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *