बॉम्बे के आईआईटियन पराग अग्रवाल संभालेंगे ट्विटर की जिम्मेदारी,को-फाउंडर जैक डोर्सी ने CEO का पद छोड़ा

नई दिल्ली। ट्विटर की ओर से सोमवार को बड़ी अधिकारिक खबर निकलकर सामने आई है। को-फाउंडर जैक डोर्सी ने कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। पहले अमेरिका के मीडिया नेटवर्क CNBC की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि डोर्सी पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। अब खबर आई है कि कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर का पद संभाल रहे पराग अग्रवाल ट्विटर के नए CEO होंगे। बता दें कि 45 साल के पराग अग्रवाल ने 10 साल पहले कंपनी जॉइन की थी।

IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। ट्विटर ने 2018 में उन्हें एडम मेसिंजर की जगह चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया था। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं।