एशियाई अमीरों की सूची में हिंदुजा परिवार शीर्ष पर,जानें अरबपतियों के नाम, किसके पास कितनी दौलत

लंदन। सालाना एशियाई अमीरों की सूची में इस साल भी हिंदुजा परिवार शीर्ष पर काबिज रहा। एशियाई अमीरों की सूची प्रकाशित करने वाले एशियन मीडिया ग्रुप की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगातार सातवें वर्ष हिंदुजा परिवार शीर्ष पर है जिसकी संपत्ति में 2.5 बिलियन की वृद्धि हुई है। एशियाई अमीरों की सूची में  ब्रिटिश एशियाई समुदायों में शीर्ष 101 सबसे अधिक कमाई करने वालों को जगह दी जाती है। 

मित्तल परिवार दूसरे नंबर पर 

इस सूची में मित्तल परिवार ने इस साल अपनी संपत्ति में सबसे बड़ी 4.8 अरब की वृद्धि दर्ज की है और कुल 14.2 अरब के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है। पिछले 18 महीनों में आर्सेलर मित्तल कंपनी में निवेश बढ़ने के बीच शेयर की कीमत में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वेदांत के अनिल अग्रवाल तीसरे स्थान पर

अनिल अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति में 4.6 बिलियन की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण उनकी प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांता के शेयर की कीमत में वृद्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *