मुंगेली जिला जेल की दीवार फांदकर भाग निकला रेप का आरोपी, मचा हड़कंप

मुंगेली। मुंगेली जिला जेल में बलात्कार के मामले में एक विचाराधीन बन्दी दिनदहाड़े फरार हो गया। जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र का नेवासखार निवासी राजेश उइके 4 महीनों से जेल में बंद था। फरारी का पता चलते ही जेलर सहित पूरा स्टाफ पतासाजी में जुटा हुआ है। पिछले 3 घण्टे से तलाशी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोलर फेंसिंग के अभाव में दीवार फाँदकर बंदी भाग निकलने में सफल रहा। इस फरारी के मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रहरियों पर गिर सकती गाज। बता दें कि साल 2019 में ऐसी ही एक घटना में चार बंदी जेल से भाग निकले थे। हालांकि एस वक्त तीन बंदी तो पकड़ लिए गए थे लेकिन, चौथा आज तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *