फिलहाल बिलासपुर जिले की कप्तानी में रहेंगे उमेश कश्यप

एसएसपी पारुल माथुर के विदेश से लौटने व क्वारंटाईन अवधि के बाद लेंगी जॉइनिंग

बिलासपुर। राज्य सरकार ने पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया था। आदेश जारी होने के साथ ही ये भी ताकीद की गइ थी कि तत्काल रिलीव होकर नई पोस्टिंग पर आमद देनी है। राज्य सरकार के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में ज्वाईनिंग दे दिए हैं। बिलासपुर की एसएसपी पारुल माथुर का जब आदेश निकला तो वे विदेश में थीं। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार लौटने के बाद उन्हें 14 दिन के के लिए क्वारंटाईन होना होगा। उधर, बिलासपुर के एसपी दीपक झा आदेश निकलने के अगले ही दिन बलौदा बाजार ज्वाईन कर लिए थे। लिहाजा, बिलासपुर एसपी का पद खाली हो गया था। ऐसे में, बिलासपुर के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप को पारुल माथुर के लौटते तक के लिए एसपी का प्रभार दिया गया है।

पहली एसएसपी होंगी पारुल माथुर

बताते चलें कि बिलासपुर पुलिस कप्तान की जवाबदेही अभी तक किसी महिला आईपीएस को नही मिली यह पहला मौका है जब ट्रांसफर लिस्ट में गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में ट्रांसफर किया गया है। पारूल माथुर 2008 बैच की आईपीएस है जो बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर चाम्पा के बाद गरियाबंद जिले की एसपी रहीं अब वो बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *