महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण रैली के लिए CM बघेल जयपुर रवाना, बोले-आम जन का जीना मुहाल

रायपुर। महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 12 दिसंबर 2021 को जयपुर में कांग्रेस की जनजागरण रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री शनिवार देर रात जयपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि देशव्यापी रैेली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

जयपुर रवाना होने से पहले माना एयरपोर्ट में भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, सभी घरों का अर्थव्यवस्था इस महंगाई ने बिगाड़ दिया है।

सीएम ने कहा कि गैस सिलेंडर की रेट पेट्रोल की रेट, तेल की भाव हो सारे घरेलू उपयोग के चीज़ों के महंगाई बढ़ गई है, लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसी के खिलाफ़ एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है,जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे।

बता दें इससे पहले आज सुबह ही छत्तीसगढ़ के करीब 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्पेशल ट्रैन से जयपुर रवाना हो चुके हैं जों वहां पहुंचकर कांग्रेस की जनजागरण रैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *