आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में कल विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे ननकी राम कंवर

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर कल विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे एक दिन का भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सूचनार्थ पत्र लिखा है।

उन्होंने लिखा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के तत्वाधान में 10 दिसंबर से राजधानी के बूढ़ा तालाब के पास वेतन विसंगति को लेकर धरना चल रहा है।

आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने कहा है कि, सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर घोषणापत्र में जो वादा किया था, वो पूरा नहीं हुआ है। सरकार का ध्यान आकर्षित करने कल वे धरने पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *