मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में बेहद अजीबो-गरीब मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बानी खेड़ी गांव के गोपाल अपने टेंपो में मंडी सब्जी बेचना जाता था। रोजाना की तरह वह सब्जियां लेकर मंदसौर जा रहा था कि एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के दौरान उनकी एक पोटली गिर गई इस पोटली में हरा धनिया था।
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी मनीष बैरागी ने गोपाल को पोटली लौटा दी। पोटली लौटाने पर दोनों के बीच धन्यवाद देकर बात शुरू हुई। बाद में आरोपी मे पूछा कि धनिया की पोटली की कीमत क्या है किसान ने बताया कि 200 रुपए होगी। बस फिर क्या था मनीष में 200 रुपए मांग लिए और जब किसान ने रुपए नहीं होने की बात कही तो विवाद हो गया और आरोपी ने किसान पर हमला कर दिया। जिससे किसान की नाक पर गहरा घाव हो गया।
घटना के बाद गोपाल को अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद हमला करने वाला मनीष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मनीष की तलाश शुरू कर दी है।