नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात सरकार द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों कृषि कार्यक्रम के समापन समारोह को ऑनलाइन संबोधित किया। ज्यादातर किसान उम्मीद कर रहे थे कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किश्त देने को लेकर कुछ घोषणा करेंगे या पैसा ट्रांसफर करेंगे लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अभी किसानों को 10वीं किश्त के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
जानकारी के अनुसार अभी तक किसानों के स्टेटस पर FTO जेनरेट नहीं हुआ है। ऐसे में किसान मान रहे हैं कि अगली किश्त 25 दिसंबर तक किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है। बीते साल 25 दिसंबर को किश्त ट्रांसफर की गई थी। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।