केशरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मुंगेली आगमन, भव्य स्वागत के बाद हुई बैठक

मुंगेली। अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुप्ता जबलपुर, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम महासभा के भावी प्रत्याशी सच्चिदानंद केसरी हैदराबाद, राष्ट्रीय आजीवन सदस्यता प्रमुख गजेंद्र केसरी देवघर का आगमन केशरवानी वैश्य सभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रतनमणि केशरवानी के साथ मूँगेली आगमन हुआ। शहर आगमन पर समाज के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, ततपश्चात तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश केशरवानी के निवास में बैठक किया गया ,बैठक को संबोंधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मूँगेली नगर सभा के कार्यो की प्रशंसा करते हुए सामाजिक संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला।
वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय  अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एस एन केसरी ने कहा कि केसरवानी समाज को नए दौर की चुनौतियों के मुकाबले खड़ा करने तथा देश के कोने कोने में निवास सामाजिक सदस्यों को एक मंच पर लाने के लिए अब नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल करने की जरूरत है, श्री केसरी ने आगे कहा कि उनकी कल्पना है की एक सामाजिक ऐप तैयार करवाना चाहते हैं । इस ऐप से दूरदराज के सामाजिक बंधु शादी योग्य लड़के लड़कों की जानकारी, उनके परिवार की विस्तृत परिचय प्राप्त कर पाएंगे। इसी तरह हम अपने समाज की गणना भी बहुत आसानी से कर पाएंगे। आजीवन सदस्यता प्रमुख गजेंद्र केसरी ने कहा कि 101 वर्ष के कार्यकाल में 617 आजीवन सदस्य थे परंतु अभी वर्तमान में 102 वर्ष सामाजिक कार्यकाल में लगभग 1387 आजीवन सदस्य मतदाता पूरे देश मे है जो आने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में मतदान कर पाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष रतनमणि केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 268 मतदाता हैं। इनमें 229 आजीवन  सदस्य, 27 कार्यकारिणी सदस्य और 12 पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि आप सब सिलीगुड़ी महासभा के चुनावी महाधिवेशन में अवश्य  शामिल होने की अपील किया, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने मूँगेली के सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों के साथ मुंगेली कि पृष्ठभूमि एवम यहाँ संचालित भवानी रामलाल ट्रस्ट के बारे में बताया , इसके पूर्व केसरवानी समाज के राष्ट्रीय नेताओं के आगमन पर छत्तीसगढ़ केसरवानी तरूण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश केसरवानी के निवास में भव्य स्वागत किया गया।एवम अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश केशरवानी ने किया,एवम आभार प्रदर्शन नगर सभा मूँगेली के अध्यक्ष किरण गुप्ता के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजेश केशरवानी, मुंगेली नगर सभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वर केशरवानी, तरुण सभा के पूर्व प्रदेश सचिव संजीव गुप्ता, वरिष्ठ समाज सेवी रामेश्वर प्रसाद केशरवानी,समाज सेवी अजय गुप्ता, केशरवानी सभा कर पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभात गुप्ता, नगर सभा के पूर्व सचिव नागेंद्र गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक केशरवानी ,समाज सेवी संतोष केशरवानी ,आजीवन सदस्य संतोष गुप्ता,आजीवन सदस्य श्रीमती अंजनी गुप्ता, आजीवन सदस्य श्रीमती वंदना केशरवानी, आजीवन सदस्य श्रीमती कनक केशरवानी, महिला सभा अध्यक्ष सपना गुप्ता, सचिव सीमा गुप्ता, रंजीता केशरवानी, तरुण सभा सचिव अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सूरज केशरवानी,आनंद केशरवानी, नवीन केशरवानी ,आदर्श केशरवानी एवम अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *