मुंगेली। जिले के लोरमी विकासखंड से 25 किलोमीटर दूर वनांचल ग्राम खुड़िया में लंबे समय से प्री मैट्रीक छात्रावास खोलने की मांग की जाती रही है इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पत्र लिख कलेक्टर को दिया है साथ ही अतिशीघ्र इस मांग को पूर्ण करने निवेदन किया है।
बता दें खुड़िया आदिवासीयों की जनसंख्या विकासखंड लोरमी में बहुत ही संख्या में है जिसके अंतर्गत गोड़ बैगा, धनुहार, कोल, प्रधान, उरांव, देवार, बिंझवार, सौता, इत्यादि जनजाति समाज जिसका हालत बहुत दयनीय स्थिति में है इसके बाद भी अब तक शासन, प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने पत्र के माध्यम से अतिशीघ्र प्री मेट्रिक छात्रावास खोलने की मांग की।
