कांग्रेस सरकार के 3 साल बेमिसाल….मुंगेली के पुराना बस स्टैंड पर आदर्श दुबे के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम,मनाया गया जश्न

मुंगेली। छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल सरकार 3 वर्ष पूर्ण होने के तारतम्य में मुंगेली शहर के ऊर्जावान, ईमानदार कांग्रेसियों ने पुराना बस स्टैंड में जश्न स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार के 3 वर्ष की समस्त योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया जहां विभिन्न गांव से आए कांग्रेसियों ने छग सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया एवं इस उपलक्ष्य में जमकर आतिशबाजी की गई एवं मिठाइयां भी बांटी गई।

मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रभु मल्लाह ने कहा कि किसानों को धान खरीदी केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा ना होना बोरी व बारदाना की कमी ना होना, गोधन न्याय योजना को विस्तृत रूप प्रदान करना, किसानों के खातों में सीधे रकम डालना, ऋण माफी के वादे को पूर्ण करना, गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के निर्माण, व अन्य कार्यो को विस्तृत रूप में मंच के माध्यम से लोगों को अवगत कराया साथ ही लगातार विकास की गाथा बताई गई ।

इस दौरान पार्षद संजय ठाकुर साधु ने अपने उदबोधन की शुरुआत सरकार के 3 साल बेमिसाल बेमिसाल और बेमिसाल के नारों के साथ शुरू करते हुए प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं को अवगत करवाया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हमेशा से लोगों के बीच वायदे निभाते आ रही है जिसमें हमारे प्रदेश के माटीपुत्र मुख्यमंत्री भुपेश बघेल लगातार किसान हित मे काम कर रहे हैं जिन्होंने जनता के बीच जाकर धरातल में वादे पूरे किए हैं वहीं सरकार के कार्य करने के क्रम में 36 में से 28 घोषणाएं लगभग उन्होंने पूरी कर दी हैं और लगातार विकास का क्रम जारी है जिसमें कभी कमी नही आने दी जाएगी।

कांग्रेस के ऊर्जावान सक्रिय साथी आदर्श प्रिंसू दुबे ने कहा कि आज भूपेश बघेल की सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जिसे लेकर हम सभी यहां एकत्र हुए हैं इन 3 सालों की उपलब्धि की गाथा के रूप में हमें जनता के बीच में सरकार की कार्य योजनाओं को देखने का अवसर मिला है। जिस दिन कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी थी उस दिन से ही विकास की एक परिकल्पना देखी गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य में हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेते हुए सर्वप्रथम किसानों के 10,000 करोड़ रुपए का ऋण माफी के वादों को पूरा किया था।

रमन सरकार ने किसानों का बोनस तक नहीं दिया लेकिन हमारी सरकार ने समर्थन मूल्य का वादा करके 2500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की यह हमारे सरकार की एक विशेष उपलब्धि है। जो आज संपूर्ण भारत में जानी जाती है यह पहली सरकार है जो किसानों के लिए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कार्य कर रही है चाहे वह दशहरा हो या दिवाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा खाते में आते ही शाम को मोबाइल में मैसेज की घंटी बज जाती है जो भुपेश बघेल सरकार की उपलब्धि है जो नकारी नही जा सकती है।

आज के बेमिसाल 3 साल कार्यक्रम में पार्षद राहुल कुर्रे,पार्षद श्री ठाकुर,अभिलाष सिंग उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,देवेंद्र वैष्णव, राहुल रूपवानी, सूरज मंगलानी,राजा माणिक,असद खोखर,नानू ठाकुर,धीरज पांडेय,टीपू खान,योगेश्वर सिंग,वैभव ताम्रकार, अलीम मिर्जा,शिवम जायसवाल सहित अनेको गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *