नई दिल्ली। टेक्स्ट मैसेजिंग इन दिनों काफी आम हो गई है। व्हाट्सएप, ई-मेल के साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर एक दिन में अनगिनत टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। लेकिन आपको पता कि आखिर वह कौन सा पहला मैसेज था, जो सबसे पहली बार ऑनलाइन भेजा गया था और कब भेजा गया था।
यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज 30 साल पहले वर्ष 1992 में भेजा गया था। यह संदेश आज भी खास है, जिसे संरक्षित रखा गया था। अब इसे टेक्स्ट मैसेज को 21 दिसंबर को नीलाम किया जा रहा है।
आइए जानते हैं दुनिया के इस पहले टेक्स्ट मैसेज के इतिहास के बारे में –
सबसे पहले Vodafone के नंबर पर भेजा गया था ये मैसेज दुनिया का सबसे पहला टेक्स्ट मैसेज भेजने वाली कंपनी Vodafone थी, जिसने अपने ही नंबर पर दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज किया था। इस मैसेज को भेजने वाला भी वोडाफोन का कर्मचारी था। दअसल कंपनी के इंजीनियर नील पापवर्थ द्वारा रिचर्ड जार्विस को न्यूबरी, वर्कशायर में पहला टेक्स्ट मैसेज भेजा गया था।
नील पापवर्थ ने पहला टेक्स्ट मैसेज 3 दिसंबर 1992 को भेजा गया था। 22 वर्षीय पैपवर्थ वोडाफोन के लिए शॉर्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) पर काम कर रहे थे। पैपवर्थ का पहला संदेश क्रिसमस की बधाई के बारे में था। इस तरह यह दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज बन गया। यह मैसेज सिर्फ 14 कैरेक्टर का था। और यह पहला टेक्स्ट मैसेज था – “मेरी क्रिसमस”
अब इस मैसेज की होगी नीलामी
दुनिया की पहले टेक्स्ट मैसेज की नीलामी 21 दिसंबर को होने वाली है। इस मैसेज की नीलामी फ्रांस के अगुट्स ऑक्शन हाउस द्वारा की जा रही है। इस टेक्स्ट मैसेज को क्रिप्टोकरेंसी के साथ भी खरीदा जा सकता है।
अभी तक इस मैसेज को करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए में नीलामी के लिए लिस्ट किया गया है। उच्चतम बोली लगाने वाले को एक डिजिटल फाइल प्राप्त होगी, जिसमें टेक्स्ट संदेश भेजने वाले और प्राप्तकर्ता के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।